
प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह मंडी से कांग्रेस की युवा रोजगार यात्रा की शुरूआत कर दी है।आश्रय शर्मा द्वारा त्यागपत्र देने के बाद उपजे विवाद में कांग्रेस की रोजगार यात्रा की शुरूआत विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला के करसोग विस क्षेत्र से की। इसके बाद यात्रा सराज विस क्षेत्र से होते हुए नाचन विस पहुंची। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह का जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं विक्रमादित्य सिंह ने सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खूब जुबानी हमले भी बोले। करसोग,छतरी और अन्य जगहों पर लोगों को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार ने युवाओं के भविष्य से जो खिलवाड़ किया है उसके लिये उन्हें यह प्रदेश कभी माफ नहीं करेगा।उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला एक ऐसा मामला है,जो सरकार के भ्रष्टाचार की पूरी पोल खोलता है।
इस मामले की सीबीआई जांच आज दिन तक शुरू नहीं हो सकी है,विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही भाजपा के भ्ष्र्टाचार को उजागर करते हुए इसके दोषियों को कड़ी सजा देगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस 680 करोड़ की एक स्टार्टअप योजना को लाएगी,जिसके तहत प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों बेरोजगार युवाओं को स्वयं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिये व्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ चेतराम ठाकुर, महेंद्र सतान, हरिंदर सेन,शशि शर्मा, तरुण पाठक, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश शर्मा, रूपेश कवंल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष टेक चंद,पृथ्वी सिंह नेगी,अन्य मौजूद थे।
