राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सोमवार को जम्मू में जगद्गुरु ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी के पावन समागम में भाग लिया।इस दौरान ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने राज्यपाल को ‘देश रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया,जिस पर राज्यपाल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है।साथ ही यह समाज और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी का एक नया अध्याय भी है।इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं सदियों से आत्मिक शांति,सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त स्रोत रही हैं।समागम में लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी शामिल रही।उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता केवल अतीत की धरोहर नहीं हैं,बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन्हें भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखें।राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित,आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने का संकल्प देश के सामने एक स्पष्ट राष्ट्रीय लक्ष्य के रूप में है।उन्होंने कहा कि विकसित भारत के इस संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी और योगदान अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *