Oplus_131072

खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन 18 व 19 सितंबर को किया गया,जिसमें खंड के 71 स्कूलों के लगभग 450 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं में अपनी वैज्ञानिक सोच,रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा।स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट्स में भाग लेते हुए कुल छह पुरस्कार अपने नाम किए,जो इस आयोजन में स्कूल की उत्कृष्ट उपलब्धि रही।

इनोवेटिव साइंस मॉडल जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं के कुनाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।साइंस क्विज जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं के लक्ष्य एवं कोमल शर्मा की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।साइंस क्विज सीनियर वर्ग में कक्षा दसवीं के काव्यांश शर्मा एवं तन्मया ठाकुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि सीनियर सेकेंडरी वर्ग में कक्षा बारहवीं की गुंजन चंदेल एवं वर्णिका की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार मैथ्स ओलंपियाड सीनियर वर्ग में कक्षा दसवीं की नियति शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।वहीं साइंस एक्टिविटी जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं की शिवनया ठाकुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।क्रीसैंट स्कूल के विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपस्थित शिक्षकों,निर्णायकों एवं आयोजकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों और प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी विद्यार्थियों,उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।इन प्रतियोगिताओं में चयनित बाल वैज्ञानिकों को अब जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में अपनी प्रतिभा एवं वैज्ञानिक सोच प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *