पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रविंद्र धीमान ने प्रदेश सरकार के एक मंत्री पर जयसिंहपुर क्षेत्र के हणोन में निर्माणाधीन स्टोन क्रशर में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी का गंभीर आरोप लगाया है।आरटीआई से मिली जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कंगैहण पुल के समीप बन रहे इस क्रशर में खनन संबंधी नियमों व दूरी के मानकों की सरेआम अनदेखी की जा रही है।धीमान ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट द्वारा 9 दिसंबर 2025 को स्टे दिए जाने के बावजूद प्रशासनिक शह पर निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है।इससे स्थानीय पेयजल योजनाओं और पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।उन्होंने मांग की है कि सरकार मामले के सभी दस्तावेज सार्वजनिक करे।उन्होंने राज्यपाल,मुख्यमंत्री,विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को पत्र भेजकर प्रकरण की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच करने और संज्ञेय अपराध पाए जाने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *