राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए सात हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले नई तैनाती और पूर्व आदेशों में बदलाव की अधिसूचना जारी की है।राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी इन आदेशों के अनुसार ये बदलाव 10 अगस्त,2026 को जारी पिछली अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।शिव राम चौधरी (2008 बैच)अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का तबादला चतुर्थ आईआरबी जंगलबेरी (हमीरपुर)के लिए हुआ था,उन्हें अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू के पद पर नई तैनाती दी गई है।योगेश रोल्टा (2010 बैच)अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर(नाहन) का तबादला एएनटीएफ शिमला के लिए हुआ था,उन्हें अब कमांडैंट,होमगार्ड सोलन के पद पर नियुक्त किया गया है।मनोज कुमार-2(2014 बैच) एसडीपीओ कांगड़ा का तबादला डीएसपी मुख्यालय कुल्लू के लिए हुआ था,उन्हें अब डीएसपी,द्वितीय आईआरबी सकोह कांगड़ा के पद पर लगाया गया है।रोहित मृगपुरी (2017 बैच)वर्तमान में डीएसपी द्वितीय आईआरबी सकोह कांगड़ा में अपनी सेवाएं दे रहे अधिकारी को अब डीएसपी मुख्यालय कुल्लू के पद पर स्थानांतरित किया गया है।क्षमा दत्त(2021 बैच)एसडीपीओ मनाली जिनका तबादला डीएसपी प्रथम आईआरबी बनगढ़ ऊना के लिए किया गया था,उन्हें अब नई जिम्मेदारी सौंपते हुए डीएसपी मुख्यालय केलांग,जिला लाहौल-स्पीति के पद पर तैनात किया गया है।निशा कुमारी (2023 बैच) डीएसपी लीव रिजर्व धर्मशाला के डीएसपी मुख्यालय केलांग जिला लाहौल-स्पीति के लिए किए गए पूर्व तबादला आदेशों को सरकार ने रद्द कर दिया है।बिन्नी मिन्हास (2019 बैच)डीएसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला जो वर्तमान में उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात हैं,उन्हें डीएसपी,स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स सैंटर पालकवाह व हरोली जिला ऊना का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *