स्कूली बच्चों के लिए 5 से 17 वर्ष की आयु तक MBU 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)ने देशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्कूली बच्चों के 2 करोड़ से अधिक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) सफलतापूर्वक पूरे कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।इस अभियान के अंतर्गत देशभर में लगभग 1.6 लाख स्कूलों को कवर किया जा चुका है।सितंबर 2025 में शुरू किए गए इस मिशन मोड अभियान को Unified District Information System for Education Plus (UDISE+) के साथ UIDAI के तकनीकी एकीकरण से मजबूती मिली है।इसके माध्यम से स्कूल स्तर पर बच्चों की MBU स्थिति की जानकारी उपलब्ध हो रही है,UIDAI और राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा विभागों के समन्वय से स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर बच्चों को उनके विद्यालय में ही आधार बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार नामांकन के समय जनसांख्यिकीय जानकारी और फोटो दर्ज किए जाते हैं,जबकि इस आयु में उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली(आईरिस)का बायोमेट्रिक विवरण दर्ज नहीं किया जाता,क्योंकि बच्चों के बायोमेट्रिक्स अभी विकसित हो रहे होते हैं।इसलिए बच्चे के 5 वर्ष और फिर 15 वर्ष की आयु पूरी करने पर MBU कराना आवश्यक है,ताकि आधार में उनका बायोमेट्रिक विवरण अद्यतन रहे।समय पर MBU कराने से बच्चों को स्कूल,उच्च शिक्षा और विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लेते समय आधार प्रमाणीकरण में सुविधा मिलती है।प्रतियोगी एवं विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षाओं जैसे NEET,JEE और CUET के पंजीकरण सहित विभिन्न सेवाओं में आधार प्रमाणीकरण की आवश्यकता पड़ सकती है।

बच्चों के MBU को प्रोत्साहित करने और इसे अधिक सुलभ बनाने के लिए UIDAI ने 7–15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 1अक्टूबर 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिए MBU शुल्क माफ किया है।वहीं 5–7 वर्ष और 15–17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए MBU पहले से ही निःशुल्क है।इस प्रकार 5 से 17 वर्ष की आयु तक बच्चों का MBU 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क है।UIDAI ने अभिभावकों एवं संरक्षकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर अवश्य करवाएं,ताकि भविष्य में आधार प्रमाणीकरण से जुड़ी किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *