खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने धामी के समीप धार कूलियाँ गांव से 29 अवैध वाणिज्यिक सिलेंडर बरामद किए।जिला नियंत्रक,खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र कुमार धीमान और निरीक्षक शिमला ग्रामीण दीपक दयाल ने संयुक्त निरीक्षण कर धार कूलियाँ,जो कि धामी के नजदीक है,वहां पर अश्वनी शर्मा पुत्र राम शर्मा के पास मिले 29 सिलेंडर बरामद किए।जिला नियंत्रक,खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र कुमार धीमान ने कहा कि विभाग आगे भी इस तरफ जिला भर में औचक निरीक्षण जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *