
मुख्यमंत्री सुक्खू ने ऐलान किया कि प्रदेश के स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश रहेगा,जबकि 15 अगस्त को यानि आज स्कूल खुले रहेंगे।मुख्यमंत्री ने यह घोषणा दधोल में आयोजित 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान की।प्रदेश के स्कूलों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणा के अनुसार प्रदेश के स्कूल 15 अगस्त को खुले रहेंगे।इस दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में ध्वजारोहण सांस्कृतिक कार्यक्रम भाषण देशभक्ति कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।इसके बाद 17 अगस्त को अवकाश रहेगा।

