मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के डढोल में 475 करोड़ रुपये की लागत वाली 31 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में 4.56 करोड़ रुपये की लागत से जल जीवन मिशन के तहत छूटे हुए परिवारों को कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना कोट-देहरा-हटवार के रेट्रोफिटिंग कार्य,4.17 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं के वितरण तंत्र में लगी जंग और जाम पाइपों को बदलने,6.45 करोड़ रुपये के कौशल विकास केंद्र घुमारवीं,2.52 करोड़ रुपये के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़ी भवन,9.38 करोड़ रुपये के सिविल अस्पताल घुमारवीं में आईपीडी ब्लॉक भवन,2.81 करोड़ रुपये के बरोटा-डमेहर-उंडा-मिहाड़ा संपर्क मार्ग,7.42 करोड़ रुपये की रोपड़ी-मैर-हरितल्यांगर तथा तरघेल-कुरसाई-छतर-बरोटा सड़क के उन्नयन,1.85 करोड़ रुपये के एनएच-103 से भगड़वान संपर्क मार्ग,6.42 करोड़ रुपये की तरघेल-लदौर सड़क के उन्नयन तथा घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों की 72 करोड़ रुपये की मरम्मत कार्यों का उद्घाटन किया।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 7.60 करोड़ रुपये की लागत से तहसील घुमारवीं में एलआईएस छत हिमर के सुधार एवं संवर्धन,56 लाख रुपये के भराड़ी स्थित किसान संवाद केंद्र हॉल,34.44 करोड़ रुपये के आईटीआई घुमारवीं के विस्तार,7.49 करोड़ रुपये के सीबीटी केंद्र,12 करोड़ रुपये के कौशल अकादमी भवन घुमारवीं,29.43 करोड़ रुपये के राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल भवन हटवाड़,3.67 करोड़ रुपये के स्पोर्ट्स क्लब घुमारवीं,3 करोड़ रुपये के स्पोर्ट्स स्टेडियम भराड़ी,2 करोड़ रुपये के स्पोर्ट्स स्टेडियम मच्छवां,8.53 करोड़ रुपये के सिविल अस्पताल घुमारवीं के बहुउद्देशीय भवन,7.62 करोड़ रुपये के हिमुडा वाणिज्यिक परिसर एवं अधिशासी अभियंता कार्यालय भवन घुमारवीं,15 करोड़ रुपये के एनएच-154 पर औहर में वाणिज्यिक सुविधाओं के विकास,103.31 करोड़ रुपये के भजवाणी गांव के समीप सतलुज नदी पर पुल,93.52 करोड़ रुपये के औहर फेज-2 में वे-साइड एमेनिटीज,2.77 करोड़ रुपये के तहसील कार्यालय भवन भराड़ी,13.51 करोड़ रुपये के जुनाला-करलोटी-छत-बेरथिन सड़क के उन्नयन,95 लाख रुपये के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेहरी सरैल,पांच करोड़ रुपये के बाल आश्रम घुमारवीं तथा 5 करोड़ रुपये की कांगू-कंदरौर 33 केवी विद्युत लाइन के सुदृढ़ीकरण एवं संवर्धन कार्यों की आधारशिला रखी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिल्क समग्र-2 योजना के तहत बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल में रेशम उत्पादन से संबंधित विभिन्न घटकों के लिए किसानों के लिए 2.44 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।इस योजना के अंतर्गत क्षेत्र के लिए 100 रेशम कीट पालन गृह स्वीकृत किए गए हैं।प्रत्येक रेशम कीट पालन गृह के लिए 1.85 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योजना के 10 लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *