सीकर स्थित शाकंभरी देवी मंदिर तथा जयपुर के परदेश्वर महादेव धाम में भी किए दर्शन।

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्राचीन एवं विख्यात श्री सालासर बालाजी धाम में पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं देशवासियों के कल्याण की कामना की।इस अवसर पर राज्यपाल ने देशभर में शक्तिपीठों के पुनरुद्धार एवं विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सफलता के लिए भी प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत,सांस्कृतिक पहचान और सनातन सभ्यता के जीवंत प्रतीक हैं।इन पवित्र स्थलों का संरक्षण एवं विकास हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सुदृढ़ करने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा तथा भावी पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली परंपराओं और जीवन मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं राष्ट्र के विकास और जनकल्याण के लिए उनके दूरदर्शी नेतृत्व की निरंतर सफलता की भी कामना की।

इससे पूर्व,राज्यपाल ने राजस्थान के सीकर जिले स्थित श्री शाकंभरी देवी मंदिर में माता के दर्शन कर देश में शांति,सद्भाव,समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।इसके उपरांत उन्होंने जयपुर स्थित परदेश्वर महादेव धाम में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की एकता,अखंडता, सामाजिक समरसता तथा सभी नागरिकों के सुख,शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

अपने इन धार्मिक स्थलों के दर्शन के दौरान राज्यपाल ने देश की निरंतर प्रगति,सामाजिक सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण की प्रार्थना करते हुए कहा कि भारत की सनातन सांस्कृतिक परंपराएं हमें एकता,सेवा,करुणा और राष्ट्रभाव का संदेश देती हैं,जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *