
ग्राम पंचायत चंसारी के स्कूल परिसर में वीरवार को मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से प्राथमिक एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसमें मंडी की सांसद कंगना रनौत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच,रक्त परीक्षण तथा दवाइयों की सुविधा प्रदान की गई।यह पहल मैट्रिक्स सोसायटी फॉर सोशल सर्विसेज की ओर से एनएचपीसी के सहयोग से संचालित की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस स्वास्थ्य सेवा का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाभकारी बताया।इस मौके पर भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर,दानवेंद्र सिंह,अनिल राणा,सीएमओ डॉ.रणजीत ठाकुर और हेमा शर्मा उपस्थित रहीं।


