हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक राठौर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें उपाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपक राठौर काफी लम्बे समय से संगठन के साथ जुड़े हैं और विभिन्न पदों पर कार्य किया है।उन्होंने कहा कि हाईकमान के निर्देश पर उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है और एक महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है।वह कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हैं और आम परिवार से निकलर आए हैं।उन्होंने दीपक राठौर को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं दीपक राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने संगठन के प्रति समर्पित भाव से काम किया है इसीलिए वे आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं।मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक और राजनीतिक आपदाओं का सफलतापूर्वक सामना किया और वर्ष 2027 में भी वह एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि डॉ.वाई.एस.परमार के बाद वह प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे जो मिशन रिपीट करने में कामयाब होंगे।इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू और सुरेश कुमार,हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *