पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास राष्ट्र प्रथम की भावना,अंत्योदय के संकल्प,सेवा,सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मूल्यों पर आधारित रहा है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कोयला माता मंदिर,राजगढ़ में आयोजित मंडी अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में भाजपा की यात्रा लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और समर्पण का परिणाम है।इस दौरान जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे भाजपा की विचारधारा,केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।इस अवसर पर विधायक इंद्र सिंह गांधी,प्रकाश राणा,पूर्णचंद ठाकुर,त्रिलोक जम्वाल,भाजपा मंडी जिला अध्यक्ष निहालचंद शर्मा सहित जिला मंडी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केंद्र कैहड़ के बूथ संख्या 89 में डिजिटल प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *