Oplus_131072

पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की घटना पेश आई है।पुलिसकर्मी के साथ हुई इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़कर थप्पड़-मुक्के मारता दिख रहा है।घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि आरोपी सहारनपुर का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ठेकेदार के रूप में काम करता है।

जानकारी के अनुसार,पुलिसकर्मी राजेश छिंटा धौलाकुआं बटालियन में तैनात है।बुधवार को उसकी ड्यूटी तारूवाला स्थित स्ट्रांग रूम में थी और वह लंच करने के लिए जा रहा था।इसी दौरान गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र में उसकी आरोपी से कहासुनी हो गई।देखते ही देखते यह कहानसुनी मारपीट में बदल गई।मामला सोशल मीडिया और मीडिया में उजागर होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

हालांकि आरोपी ने इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस विभाग और सरकार से माफी भी मांगी लेकिन ड्यूटी के दौरान जवान से मारपीट के जुर्म में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *