
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर डी.के.शिवकुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री बेंगलूरू में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि डी.के.शिवकुमार के नेतृत्व में कर्नाटक विकास और जन कल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।उन्होंने शिव कुमार के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

