कांग्रेस विकास के नाम पर चुनाव लड़ती है जबकि भाजपा लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर उनसे वोट हथियाने का प्रयास करती है।पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को शिमला से जारी बयान में यह आरोप लगाया है।साथ ही उन्होंने नगर निकायों के चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की है।प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा सबको साथ लेकर चलती है जबकि भाजपा क्षेत्रवाद व धर्म के नाम पर राजनीति करती है।नगर निकायों के चुनाव परिणामों से साफ हो गया है कि प्रदेश का जनमत कांग्रेस के साथ है।उन्होंने उम्मीद जताई है कि चार नगर निगमों के चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी।पूर्व सांसद ने कहा है कि ग्राम पंचायतों के चुनावों में भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्त्ताओं को एकजुटता के साथ काम करना होगा और भाजपा के किसी भी झूठ से लोगों को आगाह करते हुए ग्रामीण संसद को मजबूत करना होगा।ग्रामीण विकास ही कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है और लोगों को घर बैठे कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले,इसके लिए कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *