सैनिकों को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का विवाद आखिरकार संवाद व संयम के साथ शांत हो गया।विवादों में घिरी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से ताल्लुक रखने वाली इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर ने पूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ इकाई के समक्ष सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांग ली।इशिता ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए न केवल खेद जताया,बल्कि भविष्य में ऐसी चूक न दोहराने का भरोसा भी दिया।विवाद की शुरूआत उस वीडियो से हुई,जिसे इशिता पुंडीर ने सोशल मीडिया पर सांझा किया था।वीडियो में फौजियों को लेकर की गई टिप्पणी ने लोगों की भावनाओं को आहत किया था।बढ़ते दबाव के बीच पूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ इकाई ने राजगढ़ पुलिस थाने में लिखित शिकायत सौंपी थी।यही नहीं,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य महासचिव यदोपति ठाकुर ने भी एसपी सिरमौर को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई थी।हालांकि इशिता ने विवाद बढ़ने के बाद वीडियो डिलीट कर सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी,लेकिन इसके बावजूद बड़े स्तर पर विरोध थमता नजर नहीं आया।विवाद की गंभीरता को देखते हुए इशिता परिजनों के साथ राजगढ़ पहुंचीं और पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।यहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर खेद जताते हुए स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी भी फौजी या देशवासी का अपमान करना नहीं था।मैं हाथ जोड़कर देश के सभी फौजियों और देश और प्रदेशवासियों से माफी मांगती हूं।मेरी मंशा कभी भी फौजियों का अपमान करने की नहीं थी।यह मुझसे अनजाने में हुई गलती है,जिसका मुझे सच्चा पछतावा है।मैं भरोसा दिलाती हूं कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करूंगी। इस पर पूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ ने मामले को यहीं समाप्त करने का निर्णय लिया और राजगढ़ पुलिस थाने में दर्ज शिकायत वापस लेने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *