मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बीते दिनों असम चुनाव के दौरान प्रचार के लिए असम गए थे और वहां पर भी उन्होंने जनता के बीच भारी झूठ फैलाया।ऐसे में अब वह पश्चिम बंगाल भी चुनावी प्रचार के लिए जा रहे हैं,तो वहां पर भी लोगों को झूठे सपने दिखाएंगे,ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जब सीएम असम चुनाव प्रचार के लिए गए थे,तो एक बोलेरो गाड़ी में ही सभी गए थे।वहां जाकर उन्होंने जनसभा में कहा कि हिमाचल में हर महिला को 1500 रुपए मिल रहे हैं,गोबर की गारंटी पूरी कर दी गई है और दूध के पैसे भी किसानों को मिल रहे हैं,लेकिन हिमाचल की जनता इस बात को जानती है कि कांग्रेस आज तक अपनी कोई भी गारंटी सही तरीके से पूरी नहीं कर पाई है।ऐसे में पहले उन्होंने असम में जनता को गुमराह किया और अब हिमाचल की झूठी गारंटियों के बारे में पश्चिम बंगाल में भी लोगों को गुमराह करेंगे।जब कोई गारंटी पूरी ही नहीं हुई है,तो वह किस तरह से बाहरी राज्यों की जनता के बीच झूठ फैला रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध की संख्या हर दिन बढ़ रही है,लेकिन सरकार तथा मंत्री इस बारे में संवेदनशील नहीं है।मंडी जिला के सरकाघाट में जो मामला पेश आया,तो शाम तक किसी भी मंत्री या मुख्यमंत्री की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।इससे पता चलता है कि प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस सरकार कितनी गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *