
जिला मुख्यालय के हमीरपुर रोड पर एक गैस्ट हाऊस से पुलिस ने तीन महिलाओं को रैस्क्यू किया है।इस गैस्ट हाऊस में संदिग्ध गतिविधियों के शक के चलते एसआईयू ने वीरवार को छापेमारी की।आरोप है कि यहां एस्कॉर्ट सर्विस चल रही थी।इसी बीच एसआईयू की तरफ से नकली ग्राहक भेजा गया और इसके बाद एसएचओ गौरव भारद्वाज की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापेमारी की।संदिग्ध अवस्था में यहां तीन महिलाएं और तीन पुरुष भी पकड़े हैं।

पुलिस ने इस संदर्भ में कानूनी कार्रवाई की है।खुद एसपी सचिन हिरेमठ भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरी जानकारी ली।पुलिस ने तीनों पुरुष आरोपियों को हिरासत में लिया है ताकि पूछताछ की जा सके।इसी प्रकार महिलाओं को भी रैस्क्यू किया गया है।प्राप्त सूचना के अनुसार गैस्ट हाऊस पर एक खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है।ऐसी सूचनाएं थीं कि यहां एस्कॉर्ट सर्विस चलाई जा रही है।पुलिस ने तीन महिलाओं को रैस्क्यू किया है तथा तीन पुरुष आरोपियों को हिरासत में लिया है।इनसे पूछताछ जारी है,गैस्ट हाऊस संचालकों से भी पूछताछ जारी है और उनका पूरा रिकार्ड तलब किया जा रहा है।

