शिमला के संजौली ढली बायपास स्थित सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर से बिलासपुर दियोटसिद्ध के लिए 20वीं विशाल यात्रा 11 अप्रैल को शुरू होगी।हर वर्ष यह यात्रा महंत सुरेंद्र गिर के सानिध्य में आयोजित की जाती है।इस धार्मिक आयोजन व यात्रा में हिमाचल प्रदेश से हजारों की संख्या में भक्त चैत्र मास में बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रवाना होते हैं।यह यात्रा 11 अप्रैल को सुबह 6 बजे शिमला स्थित मंदिर परिसर से शाहतलाई के लिए रवाना होगी,शाहतलाई पहुंचने पर बाबा के भजनों का गुणगान करने के लिए चौकी भी आयोजित होगी।

इस दौरान महंत सुरेंद्र गिरि के पहुंचने पर प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश द्वारा बाबा के भजनों का गुणगान किया जाएगा,12 अप्रैल को यात्रा वापस शिमला पहुंचेगी।मंदिर कमेटी के पदाधिकारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तजन हिस्सा लेंगे,उन्होंने शिमला शहर की जनता से इस धार्मिक आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *