विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल)पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।स्वतंत्रता के बाद जनसंघ के रूप में प्रारंभ हुआ यह राष्ट्रवादी विचार,6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के रूप में राजनैतिक दल के रूप मे स्थापित होकर और संगठित होकर एक विराट जनआंदोलन बन चुका है।वर्ष 2026 तक यह संगठन निरंतर अपनी विचारधारा,सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।हम उन असंख्य तपस्वी कार्यकर्ताओं,संगठन शिल्पियों और नेतृत्वकर्ताओं को नमन करते हैं,जिन्होंने अपने त्याग,समर्पण और परिश्रम से इस संगठन को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनाया।भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि यह राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित एक विचारधारा है,जो लोकतंत्र की मर्यादाओं,सांस्कृतिक मूल्यों और सुशासन के सिद्धांतों में विश्वास रखती है।आइए,इस स्थापना दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि राष्ट्रहित,संगठन निष्ठा और सेवा भाव को सर्वोपरि रखते हुए भारत को विश्व में नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
“राष्ट्र सर्वोपरि – संगठन ही शक्ति है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *