Oplus_131072

पी एम श्री गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टूटू में बच्चों को प्राकृतिक व मानव जनित आपदाओं के बारे में जानकारी दी गई।इसमें विशेष रूप से बाढ़,भूकंप,पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन से बचाव के तरीकों काे बताया गया।

स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों को आपदा प्रबंधन का पाठ पढ़ाया गया,विशेषकर प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप के दौरान जानमाल के बचाओ को लेकर बच्चों को आवश्यक टिप्स दिए गए।

एक व्यापक भूकंप मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित की गई जिससे छात्रों और कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि इस तरह के अभ्यास आत्मविश्वास और एक वास्तविक घटना होने पर एक समन्वित,प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में कारगर साबित होते हैं।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *