Oplus_131072

माकपा ने चेस्टर हिल-2 और चेस्टर हिल-4 परियोजना से जुड़े जमीन विवाद में कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार से कानून के आधार पर जांच कार्रवाई करने की मांग की है,माकपा नेता संजय चौहान ने कहा कि मामले में हिमाचल प्रदेश काश्तकारी और भूमि सुधार अधिनियम,1972 की धारा 118 के संभावित उल्लंघन को लेकर सभी पक्षों के आधार पर और एसडीएम की रिपोर्ट और सभी तथ्यों को जांच कर अनियमितताएं सामने आने पर सरकार दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करे।

माकपा राज्य कमेटी ने सरकार से मांग की है कि मुख्य सचिव के खिलाफ रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में हस्तक्षेप करने पर पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया जाए।साथ ही प्रदेश में भू-माफिया और रियल एस्टेट माफिया द्वारा गैर कानूनी रूप से भूमि खरीद की जांच के लिए एसआईटी गठित करे।जो अधिकारी इसमें संलिप्त हैं,उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाए।माकपा नेता संजय चौहान ने जारी प्रेस बयान में कहा कि ये गंभीर मामला है,क्योंकि इसें शीर्ष अफसरशाही सवालों के घेरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *