राज्य के मैडीकल कॉलेजों में अगले दो दिनों में 114 डॉक्टरों के पद भर दिए जाएंगे।साथ ही मैडीकल कॉलेजों में अन्य अस्पतालों से सेवाएं दे रहे डॉक्टर वापस स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भेजे जाएंगे।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी विधानसभा में मैडीकल काॅलेजों की स्थिति स्पष्ट करते हुए दी।इससे पहले बजट चर्चा पर भाग लेते हुए विधायक आशीष शर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं का मामला उठाया।मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि अभी स्वास्थ्य विभाग की बैठक करके आया हूं,इसमें ये निर्णय लिए गए हैं।उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि आईजीएमसी और टांडा के अलावा नए खोले गए मैडीकल कॉलेज सही तरीके से नहीं चल रहे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में एक वर्ष के भीतर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी रिक्त पद भर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *