डॉक्टर राधाकृष्णन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रवासी मूल की एक महिला अपनी नवजात बच्ची को मेडिकल कालेज में ही छोडक़र फरार हो गई है।नवजात बच्ची को सुरक्षित विभाग के पास रखा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।जांच के लिए मेडिकल कालेज के परिसर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।जानकारी के अनुसार महिला की प्रीमेच्योर डिलीवरी हमीरपुर जिला अस्पताल में हुई थी।समय से पहले प्रसव होने के कारण महिला को बच्ची सहित मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया था।यहां पर नवजात बच्ची को अंडर ऑब्जर्वेशन रखा हुआ था।इस बीच प्रवासी मूल का दंपति अपनी इस नवजात बच्ची को यही छोड़ कर चला गया है।नेपाली मूल की महिला की प्रीमेच्योर डिलीवरी हमीरपुर के ही किसी अस्पताल में हुई है।समय से पहले प्रसव हो जाने की हालत में नवजात बच्ची को उपचार एवं बेहतर देखभाल की आवश्यकता थी।इसी के चलते महिला को नवजात बच्ची सहित उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया था।यहां पर नवजात विभाग की निगरानी में है।महिला अचानक इस बच्ची को छोडक़र कहीं चली गई तथा उसका कहीं कोई पता भी नहीं चल पाया।मामले में नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *