
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दशाश्वमेध घाट में आयोजित गंगा आरती में शामिल हुए।दशाश्वमेध घाट,वाराणसी के सबसे पुराने,पवित्र और मुख्य गंगा घाटों में से एक है,जो प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के निकट स्थित है।यह घाट अपनी शानदार और दिव्य गंगा आरती के लिए विश्व प्रसिद्ध है,जो हर शाम संगीत और मंत्रों के साथ आयोजित होती है।मान्यता है कि यहाँ ब्रह्मा जी ने दस अश्वमेध यज्ञ किए थे।

