
लोक निर्माण एंव शहरी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधंसाभस क्षेत्र के घणाहट्टी में एक दिवसीय प्रवास के दौरान 24 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विभिन्न विकासात्मक कार्यों की आधारशिला रखी।कैबिनेट मंत्री ने 4 करोड़ 67 लाख रूपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 के तहत घणाहट्टी से दाड़लाघाट के बीच विभिन्न स्थानों पर रिटेनिंग वाल लगाने के कार्यों का शिलान्यास किया।इसके साथ ही 37 लाख 66 लाख रूपये की लागत से घणाहट्टी बाजार में पेवर बिछाने एवं ड्रेनेज के कार्य का शिलान्यास भी किया।करीब 12 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से चक्कर से दाड़लाघाट के मध्य विभिन्न क्षेत्रों में 13 किलोमीटर मेटलिंग एवं टारिंग कार्य का भी शिलान्यास किया।इसके अतिरिक्त,2 करोड़ 12 लाख रूपए के अन्य कार्य भी इसमें शामिल हैं।

300 महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें:कैबिनेट मंत्री ने टाटा पावर एवं उषा इंटरनेशनल के सौजन्य से हेल्पिंग हैंड वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट के द्वारा 300 महिला उद्यमी को उद्यम स्थापित करने की दृष्टि से सिलाई किट वितरित की।इसक साथ ही सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि महिलाएं समाज-परिवार के उत्थान के लिए कार्य करती हैं।आज महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं।उन्होंने कहा कि नारी को किसी के नाम की जरूरत नहीं है,वह अपनी पहचान अपने नाम और काम से बना रही है।इस तरह की संस्थाओं में प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को रोजगार को नए आयाम मिलते है।उन्होंने संस्था को निर्देश दिए कि नया प्रोजेक्ट बनाया जाए ताकि अधिक से अधिक महिलाएं उससे जुड़ सके।इसके लिए सरकार की तरफ हर संभव सहयोग मुहैया कराया जाएगा।

शिमला ग्रामीण विस में करवाए 375 करोड़ के विकास कार्य:उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा दो बार आ चुकी है जिसमें हजारों करोड़ों रुपए का नुक्सान प्रदेश को हुआ है,लेकिन इसके बावजूद शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 375 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाएं गए हैं।इसी के तहत घणाहट्टी पंचायत में पिछले तीन सालों में 18 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए है।उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण में बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान आज चल रहे है। इस वजह से क्षेत्र की पहचान देश भर में हो रही है।

नशे को रोकने में भी महिलाएं दे सहयोग:उन्होंने कहा कि नशे की समस्या हमारे समाज से बढ़ती जा रही है।उन्होंने महिलाओं से अपने क्षेत्र में नशे की रोकथाम में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आवाहन किया।उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने उत्थान के लिए तो कार्य कर ही रही हैं,लेकिन अपने क्षेत्र और युवाओं को चिट्टे से बचाने का कार्य भी करें और सभी लोगों को जागरूक करें।क्षेत्र में नशे की कोई भी जानकारी हो तो उसको पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों को दें ताकि इस समस्या को बढ़ने से रोका जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने विधायक निधि से घणाहट्टी पंचायत को 05 लाख रुपए देने की घोषणा की।विक्रमादित्य सिंह ने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका निराकरण सुनिश्चित किया।इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा,चंद्रशेखर,सरोज शर्मा,देवेंद्र ठाकुर,जितेंद्र ठाकुर,मोनिका भारद्वाज, लीलावती,सुरेश गुप्ता,हरि चंद गुप्ता,सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

