पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली में इंडिया एआई समिट में कांग्रेस पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपनी राजनीति से कांग्रेस राष्ट्रीय शर्म का विषय बन चुकी है।उन्होंने कहा कि जब-जब देश प्रगति करता है,कांग्रेस प्रदर्शन करती है।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया भारत को एआई समिट की मेजबानी की गवाह बन रही है,ऐसे में कांग्रेस ने देश का सम्मान बढ़ाने के बजाय आयोजन में व्यवधान डालने का रास्ता चुना।कांग्रेस मोदी व एनडीए सरकार का विरोध करते-करते भारत विरोधी पार्टी बन चुकी है।उन्हें भारत की प्रगति से कोई सरोकार नहीं,मगर भारत विरोधी एजेंडे को हवा देने में,अपने विदेशी आकाओं को खुश करने में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अव्वल स्थान पर है।अब कांग्रेस का यह कृत्य मोदी सरकार नहीं,भारत की वैश्विक साख व प्रतिष्ठा के खिलाफ प्रदर्शन है।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने दुनिया भर में भारत की छवि खराब करने की कोशिश की है।कांग्रेस की राजनीति अब सिर्फ पूरी तरह विरोध की राजनीति हो चुकी है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी विदेशी निवेशकों को डराने,भारत को कमजोर करने व वैश्विक मंचों का इस्तेमाल भारत विरोधी एजेंडा चलाने के लिए कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *