
चम्बा,हमीरपुर,टांडा मैडीकल कॉलेज,चमियाणा सुपर स्पैशलिटी अस्पताल और आईजीएमसी को अलग-अलग आर्थिक सहायता मिली है,जबकि नाहन मैडीकल कॉलेज पूरी तरह से शून्य पर है।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन मैडीकल कॉलेज का निर्माण कार्य पिछले सवा तीन वर्षों से बंद पड़ा है।पूरा धन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिया,लेकिन आज तक उसका हिसाब नहीं दिया गया।उन्होंने सवाल उठाया कि 11 मंजिला बिल्डिंग और 500 बैड अस्पताल अभी तक शुरू क्यों नहीं हुआ?यह सिरमौर और नाहन की जनता के साथ अन्याय है।
