
प्रदेश सरकार ने डाइट सोलन में कार्यरत स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी को छह माह का सेवा विस्तार दे दिया है।स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 1 मार्च से 31अगस्त तक सेवा विस्तार देने का कार्यालय आदेश जारी किया है।प्रवक्ता साइकोलॉजी गीतांजलि कश्यप के पति डॉ.राजेश सोलन सीट से भाजपा प्रत्याशी रह चुके हैं।इन्होंने दो बार अपने ससुर धनीराम शांडिल के खिलाफ चुनाव भी लड़ा है।शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन में तैनात प्रवक्ता साइकोलॉजी गीतांजलि कश्यप को छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है।गीतांजलि कश्यप ने इस माह 28 तारीख को 58 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना था।हिमाचल प्रदेश में आर्थिक तंगी का हवाला देने वाली कांग्रेस सरकार अब अपने ही फैसले को लेकर सवालों के घेरे में है।
