शिमला में गुरुवार को कालेज छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक स्टेट लेवल कंसल्टेशन आयोजित किया गया।राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विश्वविद्यालयों के उप-कुलपति,विभिन्न महाविद्यालयों के प्रिंसीपल,पुलिस अधिकारी,प्रोफेसर,छात्र-छात्राएं और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समन्वित रणनीति तैयार करना रहा।विजया रहाटकर ने स्पष्ट कहा कि छात्राओं की सुरक्षा केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि सभी संस्थाओं,प्रशासन और समाज को मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने घरेलू हिंसा,साइबर अपराध,कार्यस्थल पर महिला अधिकारों के उल्लंघन और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं,ऐसे में छात्राओं को जागरूक और सशक्त बनाना बेहद जरूरी है।उपायुक्त अनुपम कश्यप ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर को सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।इस दिशा में शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *