
ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने विधायक प्राथमिकता बैठक के बाद प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।सतपाल सत्ती ने कहा कि मौजूदा सरकार में न केवल विपक्ष,बल्कि सत्ता पक्ष के विधायकों के काम भी ठप पड़े हैं और सरकार के अपने विधायक भी संतुष्ट नहीं हैं।सत्ती ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य लगभग पूरी तरह से रुके हुए हैं।उन्होंने कहा कि डीपीआर सही तरीके से नहीं बन रही है,जिस कारण विकास कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
