मंडी में आयोजित भाजपा की एक विशेष जागरूकता कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अफ़वाह फैलाना,झूठ बोलना और जनता को सुनियोजित तरीके से गुमराह करना ही कांग्रेस का असली राजनीतिक चरित्र है।उन्होंने विशेष रूप से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण और केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण’ को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम की कड़ी आलोचना करते हुए तथ्यों के साथ स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अपनी प्रशासनिक विफलताओं,विकास कार्यों की ठप पड़ी गति और गहरे आर्थिक कुप्रबंधन को छिपाने के लिए लगातार केंद्रीय बजट और दिल्ली की नीतियों के बारे में प्रदेशवासियों के बीच झूठ परोस रही है।इस अवसर पर स्थानीय विधायक अनिल शर्मा,भाजपा प्रवक्ता अजय राणा,जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा,जिला प्रभारी बलदेव भंडारी,सह प्रभारी भीमसेन शर्मा और मेयर वीरेंद्र भट्ट सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओंं की गरिमामयी उपस्थिति रही,जहां सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस के इस दुष्प्रचार के खिलाफ जमीनी स्तर पर जन-अभियान चलाने का दृढ़ संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *