गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से पर्यटन को लगेंगे पंख,नड्डी में एशिया की सबसे बड़ी जिपलाइन भी होगी स्थापित,गणतंत्र दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में फहराया ध्वज।

धर्मशाला,27 जनवरी।उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को कांगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित जिला स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की।उन्होंने इस अवसर पर राष्टीय ध्वज फहराया तथा सेना,पुलिस,होम गार्ड्स,एनएसएस और स्काउट एवं गाइड्स की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत शानदार परेड की सलामी ली।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नए संसाधनों के सृजन पर बल दिया गया है जिसके कारण पिछले तीन वर्षों में 26 हजार 683 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक,धार्मिक,साहसिक,आध्यात्मिक पर्यटन को बड़े स्तर पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।कांगड़ा जिला को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला में ही पर्यटन निगम का राज्य मुख्यालय स्थान्तिरत किया गया है।

देहरा के बनखंडी में 619 करोड़ की लागत से अरण्य वन्यप्राणी उद्यान स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है।उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा जिले के नड्डी में एशिया की सबसे बड़ी जिपलाइन स्थापित की जाएगी जिसकी कुल लंबाई 4.2 किलोमीटर होगी और इसे पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल तरीके से तैयार किया जाएगा।कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार किया जा रहा है।इसके रनवे की लंबाई को 1376 मीटर से बढ़ाकर इसे 3010 मीटर किया जाएगा,यहां एयरबस एवं रात्रि लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध होगी,जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है और 1332 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।पालमपुर में हेलिपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है।पौंग क्षेत्र में पर्यटन,वाॅटर स्पोटर््स व साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।राज्य सरकार एनआईटी हमीरपुर विशेषज्ञों के सहयोग से ज्वालामुखी मंदिर के सौंदर्यीकरण पर कार्य कर रही है जिस के लिए 100 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार किया गया है जबकि शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 150 करोड़ रूपये का मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि देहरा उप-मंडल के बनखंडी में 619 करोड़ रुपये की लागत से दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान विकसित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ई-टैक्सी खरीदने की सुविधा दी जा रही है।उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में बेहतर पेयजल और सिंचाई के लिए सरकार ने 354 योजनाएं स्वीकृत की हैं जिनमें से 192 योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं।इन योजनाओं के लिए 3360 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लिए 213.40 करोड़ रुपये की सुकाहार मध्यम सिंचाई परियोजना तथा ज्वालामुखी क्षेत्र की पंचायतों के लिए 333.49 करोड़ रुपये की पेयजल एवं सिंचाई परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिला में 9 सीवरेज योजनाओं के लिए 433.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है और 93.52 करोड़ रुपये व्यय हो चुके हैं।फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई योजना के लिए कुल स्वीकृत 643.68 करोड़ रुपये में से 301.48 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं।उन्होंने कहा कि परिवहन बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पुरानी डीजल बसों के स्थान पर 297 नई विद्युत बसें परिवहन निगम के बेड़े में शामिल की जा रही हैं जिस पर 424 करोड़ खर्च किए जाएंगे।राज्य के विश्राम गृहों तथा सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर 310 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।इसके अतिरिक्त सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार 41 अन्य स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।प्रदेश में स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र (एटीएस) भी विकसित किए जा रहे हैं।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा जिले के कंदरोडी में 268 करोड़ रूपये की लागत से नया पेप्सी प्लांट स्थापित किया जा रहा है जिसमें 2 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।पशु पालकों की आय में बढ़ोतरी के लिए कांगड़ा में ढगवार में 201 रुपये करोड़ रूपये की लागत से विश्वस्तरीय दूध प्रसंस्करण प्लांट स्थापित किया जा रहा है।

उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आहवान किया कि युवाओं में नशे के बढ़ते चलन के खिलाफ समाज एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के लिए आगे आए ताकि युवाओं का भविष्य अंधकारमय न हो।सरकार ने चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियायन चलाया है और नशे के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया,विधायक संजय रत्न,आशीष बुटेल और विधायक मलेंद्र राजन,प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर,हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा,एपीएमसी के चेयरमैन नीशू मोंगरा,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा,नगर निगम महापौर नीनू शर्मा,पूर्व महापौर देवेन्द्र जग्गी,पार्षद अनुराग,ओंकार नेहरिया,उपायुक्त हेमराज बैरवा,पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *