हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कॉमनवेल्थ के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों के 28वें कॉन्फ्रेस में हिस्सा लिया और कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा है व यहां संवैधानिक जड़ें बहुत गहरी हैं और यही भारत की प्रगति का आधार है।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत ने विकास के सभी मानकों पर खरा उतरते हुए हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।मोदी सरकार ने लोकतंत्र में आस्था रखते हुए पूरे संवैधानिक तौर तरीकों से जनकल्याण के कार्य को आगे बढ़ाया है।भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है मगर राहुल गांधी जी जैसे लोग अपनी ओछी राजनीति के चलते सदा भारत के लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करते हैं।आज इतने महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम से लोकसभा और राज्यसभा दोनों के ही नेता प्रतिपक्ष का अनुपस्थित रहना इनकी लोकतंत्र विरोधी मानसकिता को दर्शाता है।मोदी सरकार के पिछले एक दशक के कार्यकाल में भारत कई बड़े वैश्विक आयोजनों का केंद्र बना।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख समकालीन संसदीय मुद्दों पर जैसे स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों की बदलती भूमिका,संसदीय कामकाज में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उपाय पर चर्चा की जाएगी,जिनका मकसद लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करना और विधायी प्रथाओं का आधुनिकीकरण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *