मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को यहां वेल्फेयर एसोसिएशन ऑफ एनसीसी ऑफिसरज ऑफ हिमाचल प्रदेश ने सीएम राहत कोष के लिए 2.11 लाख रुपये का चेक भेंट किया।मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान विपरीत परिस्थितियों में पीड़ित लोगों की मदद के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण साबित होते हैं।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ.(कर्नल)धनी राम शांडिल,एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार,उपाध्यक्ष विवेकानंद,महासचिव अमरजीत,सदस्य रिपिन परमार,मेजर (प्रो.)लक्ष्मी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *