Oplus_131072

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक भगत राम चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और आज उनका निधन हो गया।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने कहा कि भगत राम चौहान ने शिमला जिला के कुमारसैन क्षेत्र के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके योगदान को क्षेत्र के लोग सदैव याद रखेंगे।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *