
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि गत 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए अभूतपूर्व सुधारों व प्रभावी आर्थिक नीतियों की वजह से भारत लगातार दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में बना हुआ है।इन्हीं सुधारों के चलते भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।अनुराग ठाकुर ने कहा मोदी के नेतृत्व में भारत पिछले 11 वर्षों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।भारतीय अर्थव्यवस्था अगले दो से तीन साल में जर्मनी को तीसरे स्थान से हटाने की कगार पर है,जिसकी 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी का अनुमान है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार में आर्थिक नीतियों के समुचित क्रियान्वयन ने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाया है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक तरफ़ भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है,तो दूसरी ओर देश से विदेश तक राहुल गांधी सिर्फ़ भारत को बदनाम करने व दम तोड़ती अर्थव्यवस्था साबित करने पर तुले हैं।
