नूतन वर्ष की शुभकामनाओं के लिए प्रदेश वासियों का किया आभार व्यक्त।

नव वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से प्रदेशभर से आए लोगों ने ओक ओवर और राज्य सचिवालय में भेंट की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।सुबह से ही कैबिनेट मंत्री,विधायक,वरिष्ठ अधिकारी,पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मचारी मुख्यमंत्री को नए साल की शुभकामनाएं देने पहुंचे।

इसके अलावा राज्य के सभी जिला से बड़ी संख्या में लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।नव वर्ष की शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए,मुख्यमंत्री ने प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।उन्होंने कहा कि सरकार राज्य प्राकृतिक सुंदरता के संरक्षण के लिए हरित और सतत ऊर्जा के उचित दोहन पर ध्यान केंद्रित करेगी।

उन्होंने रोजगार के और अधिक अवसर पैदा करने के लिए हाई-टेक उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के अनुरूप सार्वजनिक सेवाओं को अधिक कुशल और सुलभ बनाने के लिए कृषि,स्वास्थ्य,शिक्षा क्षेत्र और बुनियादी ढांचे में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित करेगी।

