
शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर के गर्भ गृह में अब चांदी की नक्काशी की गई है।चांदी की नक्काशी के बाद मंदिर की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं।मंदिर के गर्भ गृह में लगी चांदी की परत पर श्रीराम और फूल-पत्तियों की नक्काशी की गई है।आठ घंटे में इस कार्य को पूरा किया गया।राजस्थान के कारीगरों द्वारा परत लगाने का काम किया गया।जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर रात आठ बजे के करीब मंदिर में चांदी लगाने का काम शुरू हुआ,जो 30 दिसंबर सुबह चार बजे तक पूरा हुआ।नक्काशी का प्रस्ताव रखने वाले वाले दानकर्ता के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मंदिर में नक्काशी का कार्य किया गया है।

चांदी की परत की डिजाइनिंग का सारा काम लुधियाना में किया गया है।दिसंबर महीने की शुरुआत में ही इसका काम शुरू हो गया था और महीने के अंत तक मंदिर के परत लगा दी है।हनुमान मंदिर न्यास समिति की बैठक में मंदिर में चांदी की नक्काशी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी।जाखू मंदिर ट्रस्ट सदस्य ने बताया कि एक दानकर्ता ने मंदिर में गर्भ गृह में चांदी की परत चढ़ाने का प्रस्ताव शिमला के विधायक के समक्ष किया था।

दानकर्ता ने इसका सारा खर्च भी खुद वहन करने की बात कही थी,जिसके बाद विधायक ने दानकर्ता का प्रस्ताव मंदिर ट्रस्ट को भेजा और मामला डीसी शिमला की अनुमति के लिए ले जाया गया।डीसी की मंजूरी मिलने बाद दानकर्ता को इसकी सूचना दी गई,जिस पर दानकर्ता ने चांदी पर नक्काशी का काम लुधियाना के कारीगर को सौंपा।तैयार किए गए की चांदी को जाखू मंदिर लाया गया और आठ घंटों की कड़ी मेहनत के बाद राजस्थान के कारीगरों ने इसे गर्भ गृह में चढ़ा दिया।
