Oplus_131072

भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम के सभी सदस्यों से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेज गेंदबाज हिमाचल प्रदेश की रेणुका ठाकुर की मां के संघर्ष और उनके द्वारा की गई मेहनत और बेटी को उच्च मुकाम तक पहुंचाने में दिए गए योगदान की खूब प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने रेणुका से बातचीत करते हुए कहा कि वे उनकी माताजी को तो विशेष रूप से प्रणाम करेंगे।कितनी कठिन जिंदगी में से उन्होंने अपनी बेटी की इतनी प्रगति के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है।सिंगल पेरैंट होने के बावजूद अपनी बेटी की जिंदगी को बनाने के लिए एक मां इतनी मेहनत करे और बेटी के लिए करे,यह अपने आप में बड़ी बात है।उन्होंने रेणुका से कहा कि जब वे घर पहुंचकर अपनी मां से मिले तो उनकी ओर से उन्हें विशेष रूप से प्रणाम कहना।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने रेणुका के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की।रेणुका ठाकुर रोहड़ू की रहने वाली हैं।रोहड़ू के पारसा गांव में जन्मी रेणुका ने रोहड़ू में स्थानीय स्तर पर ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था और बाद में वह एचपीसीए की धर्मशाला स्थित क्रिकेट अकादमी के लिए चुनी गईं।वर्ष 2019 में रेणुका ने बीसीसीआई महिला एकदिवसीय प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 23 विकेट हासिल किए थे और इसके बाद इसी वर्ष उनका चयन भारतीय महिला टीम-ए के लिए हो गया था।रेणुका ठाकुर वर्ष 2021 में टीम इंडिया में चुनी गईं थीं।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू के बाद से वह टीम इंडिया की नियमित सदस्य बनी हुईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *