Oplus_131072

विवेकानन्द विद्या निकेतन स्कूल साधुपुल में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई,कार्यक्रम में कब्बड्डी एसोसिएशन शोघी के अध्यक्ष व पूर्व में रहे हिम्फेड के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।स्कूल के अध्यक्ष रवि मेहता ने मुख्यातिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

दो दिवसीय इस खेल कूद प्रतियोगिताओं में विभिन्न क्रीड़ाओं में वी0 वी0 एन0 स्कूल के रानी झांसी हाऊस ने सबसे अधिक पदक झटके और पहला स्थान पर कब्ज़ा जमाया,जबकि दूसरे स्थान पर चाणक्य हाउस ने बाजी मारी और तीसरे व चौथे स्थान पर क्रमशः आर्यभट व द्रोणाचार्य हाउस ने मेडल जीते।

छात्रों को सम्बोधित करते हुए कृष्ण कुमार शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई दी,उन्होंने बच्चों को अभी से अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करते हुए उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करने का आह्वाहन किया,उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन मे अनुशासन को अपनाना एक सवश्रेष्ठ शिक्षा है जिससे उज्ज्वल भविष्य की नीवं रखी जा सकती है।हिम्फेड के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने स्कूली बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ साथ खेलकूद गतिविधियों में भी बढ़चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया,कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया और सभी छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *