
पंजाबी फिल्म जगत से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है।लोकप्रिय गायक राजवीर जवंदा का निधन हो गया है,जिससे पूरे संगीत और फिल्म समुदाय में मातम पसर गया है।युवा दिलों पर अपनी मधुर आवाज़ का जादू बिखेरने वाले राजवीर जवंदा अब हमारे बीच नहीं रहे।वह हिमाचल प्रदेश में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे।इस हादसे के बाद,उन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहाँ उनका इलाज चल रहा था।हालाँकि,तमाम कोशिशों के बावजूद,जवंदा ज़िंदगी की जंग हार गए।उनके जाने से पंजाबी संगीत उद्योग को एक बड़ी क्षति पहुंची है और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।