पीएम मोदी द्वारा ₹1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता हिमाचल के ज़ख्मों पर मरहम:अनुराग सिंह ठाकुर।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को हिमाचल के ज़ख्मों पर मरहम स्वरूप बताते हुए आपदा में हिमाचल का हाथ थामने के लिए पीएम मोदी का आभार प्रकट किया है।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री का हिमाचल के प्रति विशेष स्नेह है वे सदा हिमाचल के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।प्रधानमंत्री द्वारा देवभूमि हिमाचल के गगल एयरपोर्ट पर प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों से मिलकर उनका दुःख साझा कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट करने से आपदा पीड़ितों का मनोबल बढ़ाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राकृतिक आपदा से पीड़ित हिमाचल प्रदेश के ज़ख्मों पर मरहम स्वरूप बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए ₹1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देना देवभूमि के प्रति उनके अगाध प्रेम का परिचायक है।पीएम ने हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर इस प्रकृति जनित आपदा के पीड़ितों को ढाँढस भी बँधाया।दुःख की इस घड़ी में मोदी का हिमाचल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना हमारे लिए एक बड़ा संबल है।
