हिमाचल सरकार ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष और महासचिव जैसे पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके महेश्वर चौहान को हिमफेड का चेयरमैन नियुक्त किया है।यह अधिसूचना सहकारिता विभाग के सचिव सी पालरासु की ओर से की गई है।इस आदेश के तहत महेश्वर चौहान को पहले हिमफेड के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स में राज्य सरकार का नॉमिनी नियुक्त किया गया और उसके बाद एक्ट की धारा 34 के तहत अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है।महेश्वर चौहान कसुम्पटी की जीवणु कॉलोनी में रहते हैं और इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदों पर रह चुके हैं।लोकसभा चुनाव में महेश्वर चौहान कांग्रेस वार रूम के अध्यक्ष थे।वह एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में भी कई पदों पर काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *