
रोहड़ू के दयार मोली गांव में भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से प्रभावित चार परिवारों के घरों को स्थानीय प्रशासन से खाली करवा दिया है।उप मंडलाधिकारी रोहड़ू धर्मेश रमोत्रा ने स्वयं मौके पर जाकर चारों परिवारों के दस सदस्यों को गांव में अन्य सुरक्षित घरों में ठहरने की व्यवस्था करवाई।दयार मोली में कुलदीप,संदीप,प्रदीप और सोन्फू राम के परिवारों को शिफ्ट किया गया है।एसडीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि रात्रि साढ़े आठ बजे के करीब दयार मोली क्षेत्र में लैंडस्लाइड की सूचना प्राप्त हुई थी।इसके बाद प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया तो पाया कि चार परिवार तीन घरों में रहते थे।लैंड स्लाइड से दो गौशाला पूरी तरह दब गई है।इसमें दो गाय एक भेड़ भी दबने की सूचना है।शिकडी खड्ड के आसपास के लोगों में जल स्तर बढ़ने से काफी डर का माहौल बना हुआ है।इसी के चलते इंडोर स्टेडियम में शेल्टर होम बनाया गया है।ताकि प्रभावितों को समय रहते यहां पर ठहराया जा सके।उन्होंने लोगों से अपील कि है जिन्हें शेल्टर में ठहरना हो वे प्रशासन से संपर्क कर सकते है।यहां सारी व्यवस्थाएं की गई है।
