
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश में जनादेश के चोरी करने के बाद किस मुंह से वोट अधिकार यात्रा में शामिल हो रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की गंभीरता इस समय जवाब देने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि असल में 10 झूठी गारंटियां देकर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जनादेश को चोरी किया है।जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय हिमाचल प्रदेश आपदा से ग्रस्त है,लेकिन मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश की राजनीतिक यात्राओं में शामिल हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि कुल्लू,चम्बा,कांगड़ा और लाहौल-स्पीति में हजारों लोग सड़कें बंद होने के कारण फंसे हुए हैं,जिनको सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए थी।ऐसे में केंद्र सरकार से बात करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को एयरलिफ्ट किए जाने के लिए हैलीकॉप्टर प्रदान करने की मांग की जानी चाहिए थी,लेकिन मुख्यमंत्री की प्राथमिकता राहुल गांधी की गाड़ी पर बैठने की है।उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के बीच मुख्यमंत्री का दूसरे प्रदेश में प्रचार के लिए जाना समझ से परे है।
