पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल में निर्माणाधीन केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर देहरा को लेकर मंगलवार को अपने दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ‘सीपीडब्लूडी’ के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय पूरे हिमाचल प्रदेश के लिये बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है।वर्ष 2009 में हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा-धर्मशाला की स्वीकृति हुई।आज 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह विश्वविद्यालय किराए के एक अस्थायी परिसर में चल रहा है।हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय लाने का उदेश्य छात्रों के उज्ज्वल भविष्य से संबंधित था।मोदी सरकार ने इसके निर्माण में कोई कमी नहीं रखी,पीएम मोदी ने 250 करोड़ के बजट को बढ़ा कर 500 करोड़ कर दिया जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करना चाहता हूं।मगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा भूमि देने में देरी,फारेस्ट क्लीयरेंस में कमी व अन्य कारणों से अभी भी छात्रों को किराए के भवन में पढऩा पड़ रहा है हिमाचल प्रदेश की मौजूदा राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा परिसर को लेकर उदासीनता दिखाई जा रही है और इसी के चलते यहां पर राज्य सरकार ने अभी तक बिजली और पानी की सुविधा को नहीं दिया है।सीयू देहरा परिसर को लेकर राज्य सरकार की उदासीनता छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।मेरा राज्य सरकार से आग्रह है कि सीयू देहरा से जुड़े सभी मामलों को अविलंब निस्तारित किया जाए।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा आने वाले समय में देहरा क्षेत्र शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बनेगा,जिससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे।अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को सीपीडब्लूडी के अधिकारियों से भी इस साल के अंत तक निर्माण कार्य को ख़त्म करने व आवश्यक सुविधाओं का बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *