भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने जॉब ट्रेनी मामले पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को ठगने का एक नया जाल है,नौकरियों का मुद्दा न उठे,इसके लिए यह सरकार के लिए एक साल का जीवनदान है,डा.बिंदल ने सीधा-सीधा कहा कि कांग्रेस सरकार केवल युवाओं को ठगने और शोषित करने का काम करती है,डा.बिंदल ने कहा कि लोकतंत्र और जनतंत्र के इतिहास में शायद कांग्रेस जैसी सरकार न कभी पहले आई और न आएगी।पहले यह एक फैसला लेती ही नहीं है और जो फैसला लेती है,वह जन विरोधी होता है,डा.बिंदल ने कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने हेतु युवाओं के लिए एक जाल बिछाया था और प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला,भूपेश बघेल,सुखविंदर सिंह सुक्खू,मुकेश अग्निहोत्री एवं समस्त नेताओं ने प्रदेश की गली कूचे में जाकर कहा था कि प्रदेश में 63000 पद खाली पड़े हैं और हम सत्ता में आते ही 37000 नए पदों का सृजन करेंगे।इसी के साथ पहली कैबिनेट में आते ही एक लाख पक्की नौकरियां देंगे वह भी 58 साल वाली मतलब न आउटसोर्स न कांट्रेक्ट पर 58 साल वाली पक्की नौकरी।डा.बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार में केवल मित्रों को नौकरियां दी जा रही हैं और किसी को भी नौकरी नहीं दी गई,मुख्यमंत्री मित्रों जैसे शब्द हिमाचल प्रदेश में प्रचलित और प्रसिद्ध हैं और ऐसे ही लोगों को नौकरियां देने का काम चल रहा है। इस पॉलिसी को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश सरकार के पास कोई भी फार्मूला नहीं है यह केवल मात्र युवाओं के साथ एक मजाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *