
वन महोत्सव के अवसर पर टूटूपानी में शिक्षा मंत्री ने जकटेरली निवासी गुलट राम जोकटा को पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया और 20 हज़ार रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की घोषणा भी की,गौरतलब है कि गुलट राम एक पर्यावरण प्रेमी व्यक्ति हैं और पिछले 25 वर्षों के दौरान उन्होंने 17000 वृक्ष लगाए है।शिक्षा मंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुलट राम वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक मिसाल है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हम सबको उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।इस अवसर पर वन्मण्डलाधिकारी रोहड़ू रविशंकर एवं वन विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
